scorecardresearch

Chandrayaan-3: अंतरिक्ष की दुनिया में सफलताओं के लिए इसरो को मिला एक बड़ा सम्मान, देखिए ये पूरी रिपोर्ट

इसरो के चंद्रयान-3 मिशन को वाशिंगटन डीसी में प्रतिष्ठित गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है. भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने यह सम्मान प्राप्त कर अंतरिक्ष विजन 2047 की रूपरेखा प्रस्तुत की. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी मानसून 23-24 मई को अंडमान और 26 मई तक केरल पहुंच सकता है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान 45 डिग्री के पार है, जबकि कश्मीर और द्रास में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है. अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर स्थित मां जगदंबा मंदिर में 29 मई को महिला संतों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के वायरल वीडियो के बाद मेलोडी टॉफी की मांग बढ़ने पर पारले ने उत्पादन तेज कर दिया है.