scorecardresearch

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, अबतक पहुंचे 8.5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु..देखें रिपोर्ट

उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा के दौरान खराब मौसम और बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. अब तक यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में साढ़े आठ लाख से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं, जिनमें अकेले केदारनाथ में 3.82 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं. प्रशासन ने सुरक्षा हेतु एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और एयर एंबुलेंस की तैनाती की है. आगामी 18 मई को रुद्रनाथ और 23 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे. इसी बीच, बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री बदरीनाथ के खाकचौक आश्रम में 21 दिनों की एकांत साधना पर हैं. दूसरी ओर, जम्मू के रामबन में 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए चार लाख पंजीकरण हो चुके हैं. मौसम विभाग ने 11 से 13 मई के बीच उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.