scorecardresearch
Advertisement

Chardham Yatra Updates: बर्फबारी के बीच आस्था अपार, खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में चारधाम पहुंच रहे हैं भक्त

देवभूमि उत्तराखंड जहां इन दिनों आस्था, विश्वास और प्रकृति की खूबसूरती का अद्भुत संगम देखने के लिए मिल रहा है. केदारनाथ मंदिर, बद्रीनाथ मंदिर, गंगोत्री मंदिर और यमुनोत्री मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए पहुंच रहे हैं. इस बीच बर्फ से ढके पहाड़, साफ बहती नदियां और मंदिरों में जयघोष... सब मिलकर एक दिव्य वातावरण बना रहे हैं..और इस आस्था के बीच प्रकृति भी श्रद्धालुओं पर मेहरबान है. पहाड़ों की खूबसूरत वादियां के बीच यात्रा से श्रद्धालुओं का उत्साह दोगुना बढ़ गया है. दरअसल बारिश और बर्फबारी के बीच रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में एक अलग ही नजारा दिखता है.. हर तरफ हरियाली और ठंडी हवाएं बहुत मनमोहक लगती हैं ऐसा लगता है जैसे प्रकृति खुद श्रद्धालुओं का स्वागत कर रही हो.