scorecardresearch

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में बारिश से राहत, गिरा तापमान...आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट..देखें रिपोर्ट

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में प्री-मानसून बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है. तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने देश के 13 राज्यों में भारी बारिश और तूफान की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है. मानसून बिहार पहुंच चुका है और 30 जून तक दिल्ली पहुंचने का अनुमान है. पहाड़ों पर भी मौसम बदल गया है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है. इसके बावजूद बद्रीनाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. देखिए शुभ समाचार.