मई के महीने में उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं से तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है, जिससे मनाली जैसे हिल स्टेशनों पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है. कश्मीर की गुरेज़ घाटी में पहली बार मई में ट्यूलिप खिले हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रयागराज में 'नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026' का उद्घाटन किया, जहाँ भारतीय सेना स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन कर रही है. देखिए शुभ समाचार.