scorecardresearch

Flood Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश से बने बाढ़ के हालात, सेना ने 'ऑपरेशन जल राहत' के तहत 571 लोगों को बचाया

दिल्ली में बारिश से गर्मी से राहत मिली है, लेकिन ट्रैफिक धीमा हुआ है. देश के कई राज्यों में बारिश से बाढ़ के हालात हैं. असम में ब्रह्मपुत्र नदी के उफान के बीच सेना ने 'ऑपरेशन जल राहत' के तहत 571 लोगों को बचाया है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के चंबा में भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर फंसे लोगों को निकाला गया. मुंबई में बीएमसी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पुरी में 24 जुलाई को होने वाली भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा के लिए दक्षिण मोड़ परंपरा पूरी कर ली गई है. रक्षा क्षेत्र में, कोचीन शिपयार्ड द्वारा निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस मालवान को कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है.