scorecardresearch
Advertisement

Today Top News: Dhanteras पर सजे बाजार, Ayodhya में 30 लाख दीयों और Drone Show की तैयारी

Diwali Celebrations in 2026: देशभर में धनतेरस और दीपावली के पावन पर्व को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है. दिल्ली, प्रयागराज, मेरठ और जालना समेत कई शहरों के बाजार ग्राहकों से गुलजार हैं. इस बार बाजारों में गाय के गोबर से बने इको-फ्रेंडली दीये और मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं. वहीं आभूषणों और पारंपरिक मिठाइयों की दुकानों पर भी खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. उधर रामनगरी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इस बार सरयू तट के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीपक जलाने का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है और 2100 ड्रोनों के जरिए भव्य ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा. इसके अलावा बुलेटिन में दिल्ली के प्रदूषण, शाहरुख खान की आगामी फिल्म और नवा रायपुर में वायुसेना के सारंग एयर शो की खास झलकियां भी शामिल हैं.