scorecardresearch

Dhirendra Krishna Shastri: ऑस्ट्रेलिया की संसद में गूंजा सनातन का स्वर, धीरेंद्र शास्त्री ने किया संबोधित..देखिए रिपोर्ट

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कैनबरा स्थित संसद भवन में आध्यात्मिक सभा को संबोधित किया. यह पहला अवसर है जब किसी भारतीय संत ने ऑस्ट्रेलियाई संसद में सनातन संस्कृति और विश्व शांति का संदेश दिया है. 15 अप्रैल तक चलने वाले इस दौरे में वह मेलबर्न, सिडनी और पर्थ में भी कार्यक्रम करेंगे. दूसरी ओर, ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गणना का दूसरा चरण 48 वर्षों बाद शुरू हुआ है, जिसमें 3D मैपिंग और वीडियोग्राफी जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है. उत्तराखंड में 19 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए अब तक 10 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं. प्रशासन 10 अप्रैल को सुरक्षा हेतु मॉक ड्रिल आयोजित करेगा.