scorecardresearch
Advertisement

Dussehra 2026: दिल्ली से कोटा तक रावण दहन की भव्य तैयारी, कहीं 221 फीट तो कहीं तलवार चलाएगा रावण

विजयादशमी और दशहरे के पर्व को लेकर देशभर में जोरदार तैयारियां की गई हैं. दिल्ली के द्वारका में 221 फीट ऊंचा वाटरप्रूफ रावण का पुतला तैयार किया गया है, वहीं पंचकूला में भी 221 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा. राजस्थान के कोटा में 105 फीट से ऊंचा रावण गर्दन घुमाने और तलवार चलाने की खासियत के साथ तैयार किया गया है. दिल्ली के पीतमपुरा में गंदगी के प्रतीक के रूप में कॉकरोच का विशाल पुतला भी बनाया गया है. उधर, दुर्गा पूजा पंडालों में धुनुची नृत्य और मां दुर्गा की विदाई की तैयारियां जारी हैं. कानपुर के शिवाला मंदिर में दशहरे पर रावण की पूजा की अनोखी परंपरा भी निभाई गई.