scorecardresearch

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ मास का पहला 'बड़ा मंगल', अयोध्या के हनुमानगढ़ी और प्रयागराज में उमड़े श्रद्धालु..देखिए शुभ समाचार

ज्येष्ठ मास के प्रथम 'बड़े मंगल' पर देशभर के हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. अयोध्या के हनुमानगढ़ी और प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान मंदिर में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना जारी है. इस वर्ष ज्येष्ठ माह में अधिक मास लगने के कारण 19 साल बाद दुर्लभ संयोग बना है, जिससे चार के स्थान पर कुल आठ 'बड़े मंगल' मनाए जाएंगे. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान राम और हनुमान जी का मिलन हुआ था. दूसरी ओर, उत्तर-पश्चिम भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है. यमुनोत्री और केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बावजूद चारधाम यात्रा जारी है, जहां 15 दिनों में 7 लाख से अधिक भक्त पहुंचे हैं. देखिए शुभ समाचार.