scorecardresearch
Advertisement

Ganesh Chaturthi: गणेशोत्सव की धूम, पुणे में प्रेम मंदिर थीम पर पंडाल, कश्मीर में भी बप्पा के स्वागत की तैयारी

देशभर में गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां जारी हैं। पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति ट्रस्ट ने वृंदावन के प्रेम मंदिर की थीम पर 135 फीट ऊंचा पूजा पंडाल तैयार किया है। इसके अलावा पुणे के गणेश मंडलों ने कश्मीर में उत्सव आयोजन के लिए कश्मीरी पंडितों को प्रतिमाएं सौंपी हैं। सूरत, जयपुर, जामनगर और झांसी के बाजारों में मिट्टी, बांस, पराली और गाय के गोबर से बनी इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं की मांग दर्ज की जा रही है। सूरत में मूर्तियों के लिए विशेष चांदी के आभूषण तैयार किए गए हैं। वहीं, मुंबई और जयपुर के बाजारों में पारंपरिक उकडीचे मोदक के साथ लोटस बिस्कॉफ, नटेला, हेजलनट और शुगर-फ्री लड्डू की किस्में उपलब्ध हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए घर पर मिट्टी की प्रतिमाएं बनाने पर जोर दिया जा रहा है।