scorecardresearch
Advertisement

Ganesh Utsav: देशभर में बप्पा के स्वागत की जोरदार तैयारी, इको-फ्रेंडली मूर्तियों की बढ़ी मांग

देशभर में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां जारी हैं और बाजारों में इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं की मांग देखी जा रही है। नोएडा, दिल्ली, रायपुर, प्रयागराज, करनाल और राजकोट में मूर्तिकार मिट्टी, बांस, पराली और प्राकृतिक रंगों से मूर्तियां तैयार कर रहे हैं, वहीं महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बच्चों ने कार्यशाला में मिट्टी की प्रतिमाएं बनाईं। दूसरी ओर, श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें 41 देशों की 135 फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं। इसके साथ ही बाबा खाटूश्याम पर आधारित नई फिल्म के निर्माण की घोषणा की गई। राजस्थान की लोककला और संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए जयपुर से एक आर्ट कार यात्रा पर निकली है, जबकि ब्रसेल्स में यूरोपीय संसद के सामने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित रोबोट्स का प्रदर्शन किया गया।