scorecardresearch
Advertisement

Ganeshotsav: देशभर में गणेशोत्सव की धूम, लालबागचा राजा के दरबार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

देशभर में गणेशोत्सव की धूम मची है, जहां मुंबई के लालबाग के राजा दरबार सहित कई अनोखे पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है. भटवाड़ीचा राजा पंडाल में पर्यावरण सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की थीम प्रदर्शित की गई, वहीं पारसीवाड़ा राजा पंडाल में भगवान श्री कृष्ण लीला की झांकी सजाई गई है. अकोला में 80 के दशक की यादें और वन्यजीव संरक्षण थीम वाले पंडाल आकर्षण का केंद्र बने. उधर, राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं का 22वां संयुक्त युद्धाभ्यास जारी है, जिसमें आधुनिक हथियारों और एयर डिफेंस सिस्टम का प्रदर्शन हुआ. वहीं 26/11 मुंबई हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्व सैनिक दीपक कुमार ने 11 दिनों में 26 ऊंची चोटियों को फतह किया. गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में कार्तिक आर्यन, ममूटी, यामी गौतम को सम्मानित किया गया और अभिनेता अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिला.