scorecardresearch

Guru Purnima 2026: देशभर में श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा गुरु पूर्णिमा, हरिद्वार से वाराणसी,तक..गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

देशभर में आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. हरिद्वार, प्रयागराज, वाराणसी, उज्जैन, नासिक और अयोध्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में स्नान कर पूजा-अर्चना की. महाराष्ट्र के शिर्डी में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत काकड़ आरती और शोभायात्रा के साथ हुई, जहां एक श्रद्धालु ने साईं बाबा को नवग्रह और दशावतार की मूर्तियों से सुसज्जित 642 ग्राम का सोने का मुकुट अर्पित किया. वहीं उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक और भस्म आरती संपन्न हुई. सावन महीने की शुरुआत के साथ हरिद्वार में कांवड़ मेला शुरू हो गया है और काशी विश्वनाथ धाम में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है. वाराणसी में करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन के अनुमान पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दूसरी ओर उत्तर भारत में मानसून की सक्रियता के बीच यूपी के गोंडा में बाढ़ पीड़ितों के लिए 'हनुमान रथ' नामक एम्फिबियस वाहन तैनात किया गया है. बॉलीवुड से रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का पहला ट्रेलर 30 जुलाई को जारी होने की घोषणा हुई है.