scorecardresearch

Holi 2026: मथुरा से लेकर अकोला तक दिखने लगे होली के रंग, जेल के कैदी भी तैयारी कर रहे हैं गुलाल

शुभ समाचार में सबसे पहले हम आपको फागुन में उत्सव के रंग दिखाने जा रहे हैं. बिरज में होली रे रसिया.. होरी रे रसिया...बरजोरी रे रसिया. भगवान कृष्ण और राधा के होली खेलने को लेकर बने इस गीत में ब्रज की मशहूर होली का वर्णन है. यहां 40 दिनों तक होली उत्सव चलता है. जिसके लिए बड़ी मात्रा में यहां रंग-गुलाल तैयार किये जा रहे हैं. वो भी सुरक्षित होली को ध्यान में रखते हुए. लंदन में आयोजित 79वें बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 में भारतीय फिल्म 'Boom' ने 'बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म' का पुरस्कार जीतकर इतिहास रचा. इस कार्यक्रम में अभिनेत्री आलिया भट्ट एक प्रस्तुतकर्ता के रूप में शामिल हुईं और उन्होंने अपनी स्पीच की शुरुआत हिंदी में 'नमस्कार' कहकर की, जिसकी काफी सराहना हुई. मथुरा जेल के कैदी पालक और चुकंदर जैसी सब्जियों का उपयोग करके त्वचा के लिए सुरक्षित हर्बल गुलाल तैयार कर रहे हैं. राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुनी मेले के दौरान भारी भीड़ उमड़ रही है, जबकि जयपुर में वायुसेना की सूर्य किरण और सारंग टीमों ने एयर शो में अपना शौर्य दिखाया.