साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण होली के दिन, 3 मार्च को लगने जा रहा है. सौ साल बाद होलिका दहन के बाद बन रहा यह दुर्लभ संयोग दोपहर 3:20 बजे शुरू होकर शाम 6:47 बजे समाप्त होगा. ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा, जिसका कुल समय लगभग 3 घंटे 27 मिनट रहेगा. ग्रहण का सूतक काल सुबह 6:20 बजे से प्रभावी हो चुका है, जिसके कारण देशभर के प्रमुख मंदिरों जैसे उज्जैन के महाकाल और दिल्ली के कालकाजी मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं. इस अवधि में भोजन बनाने, खाने और नुकीली वस्तुओं के प्रयोग पर निषेध है, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.