scorecardresearch

IPL Final 2026: लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी बेंगलुरु की टीम, फाइनल में गुजरात को दी मात..कोहली का दिखा जलवा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अहमदाबाद के स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल (IPL) का खिताब अपने नाम किया है. इस मैच में विराट कोहली ने 42 गेंदों पर नाबाद 75 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रनों का लक्ष्य रखा था. राजस्थान के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की. खेल के साथ-साथ उत्तराखंड में चारधाम यात्रा भी चर्चा में है, जहां केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में अब तक लाखों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. मैदानी इलाकों में बढ़ते तापमान के कारण शिमला में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिसके लिए प्रशासन ने प्रबंध किए हैं. देखें शुभ समाचार.