scorecardresearch

Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी धाम में मंगला आरती के साथ जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव का शुभारंभ, उमड़े लाखों श्रद्धालु..देखें शुभ समाचार

देशभर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ हो गया है. ओडिशा के पुरी, गुजरात के अहमदाबाद और दिल्ली-एनसीआर के नोएडा सेक्टर 121 स्थित जगन्नाथ मंदिर में भक्तों का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. पुरी में 149वीं रथयात्रा शुरू हुई है, जो नौ दिनों तक चलेगी और 28 जुलाई को समाप्त होगी. यहां भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ गुंडिचा मंदिर के लिए प्रस्थान कर चुके हैं. इस यात्रा के दौरान पारंपरिक अनुष्ठान 'छेरा पहरा' के तहत सोने की झाड़ू से मार्ग साफ करने की रस्म निभाई गई. अहमदाबाद में देश की दूसरी सबसे बड़ी रथयात्रा की शुरुआत सुबह मंगला आरती से हुई, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिस्सा लिया. अहमदाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच 16 किलोमीटर लंबे रूट पर यात्रा निकाली जा रही है. भारी बारिश के बावजूद लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पहुंचे हैं.