ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू हो चुकी है, जिसमें शामिल होने लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं. दिल्ली के इस्कॉन द्वारका और गुजरात के वडोदरा में भी रथयात्रा का आयोजन किया गया. इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के जींद से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. जींद-सोनीपत रूट पर चलने वाली इस 10 डिब्बों की प्रदूषण मुक्त ट्रेन की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. खेल जगत में, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच हो सकता है क्योंकि चयनकर्ता 2027 विश्व कप के लिए युवा खिलाड़ियों पर ध्यान दे रहे हैं.