scorecardresearch

Jagannath Snana Yatra: पुरी में स्नान यात्रा को लेकर जगन्नाथ मंदिर में भव्य-दिव्य तैयारी, जगन्नाथ-बलभद्र, सुभद्रा का होगा पवित्र जल से स्नान

ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की पवित्र स्नान यात्रा आयोजित की गई. 108 कलशों के जल से अभिषेक के बाद भगवान को गजानन रूप में सजाया गया. अब भगवान 15 दिनों तक एकांतवास (अनासर) में रहेंगे और 16 जुलाई से भव्य रथयात्रा शुरू होगी. इसके साथ ही, अमरनाथ गुफा में पारंपरिक प्रथम पूजा संपन्न हुई, जबकि मुख्य यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी. बालटाल बेस कैंप में तीर्थयात्रियों के लिए भंडारे की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी ज्येष्ठ पूर्णिमा पर विशेष भस्म आरती और अभिषेक किया गया. दूसरी तरफ, दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 4 जुलाई तक मानसून के दस्तक देने की संभावना है और 1 जुलाई से प्री-मानसून बारिश होने के आसार हैं.