scorecardresearch
Advertisement

Kanwar Yatra 2026: सावन के पवित्र महीने में धूमधाम से जारी है कांवड़ यात्रा, अब तक दो करोड़ कांवड़ियों ने भरा गंगाजल

सावन के महीने में देशभर में कांवड़ यात्रा जारी है, जहां हरिद्वार, वाराणसी, प्रयागराज और सहारनपुर से लाखों शिव भक्त शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं. प्रयागराज में महिलाओं के दल ने कांवड़ यात्रा निकालकर जल चढ़ाया. इस दौरान आदियोगी और केदारनाथ धाम की थीम वाली कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. सावन की शिवरात्रि की तैयारियां भी तेजी से चल रही हैं. दूसरी तरफ दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद सहित पूरे एनसीआर में सुबह से बारिश दर्ज की गई है, जिसके बाद मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. बारिश से तापमान में गिरावट आई और ट्रैफिक की गति धीमी रही. उधर हैदराबाद में बच्चों के लिए 'छोटा भीम' थीम पर आधारित जूनियर शेफ कैफे की शुरुआत हुई है. इसके अलावा ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं का भारत लौटने पर स्वागत किया गया, आंध्र प्रदेश में पीवी सिंधु की स्पोर्ट्स एकेडमी का भूमि पूजन संपन्न हुआ और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कपड़ों के पुनर्चक्रण हेतु 'अर्पण केंद्र' शुरू किया है.