केदारनाथ धाम के कपाट कल सुबह निर्धारित मुहूर्त में खुलने जा रहे हैं. इससे पूर्व बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए प्रस्थान कर चुकी है. मंदिर परिसर को नेपाल से मंगाए गए फूलों से सजाया जा रहा है, जिसमें गुजरात के स्वयंसेवक कार्यरत हैं. वर्तमान में केदारनाथ में तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे दर्ज किया गया है. मौसम की चुनौतियों के बीच महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पैदल मार्ग के जरिए पहुंच रहे हैं, हालांकि हेलीकॉप्टर सेवा को अभी आधिकारिक अनुमति मिलना शेष है. अन्य धार्मिक गतिविधियों में, प्रयागराज में बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई. वहीं, अक्षय तृतीया के अवसर पर पुरी जगन्नाथ धाम में रथ निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है और काशी विश्वनाथ मंदिर में गर्मी के दृष्टिगत शीतल जल के फव्वारे लगाए गए हैं. देखिए शुभ समाचार.