scorecardresearch

Kedarnath Dham: विधि-विधान से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, बाबा केदार के जयकारों से गूंजा धाम...देखिए रिपोर्ट

उत्तराखंड में हिमालय की गोद में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. इस अवसर पर मंदिर परिसर को 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया और सेना के बैंड की धुन के बीच हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई. माइनस नौ डिग्री तापमान और भारी बर्फबारी के बावजूद हजारों की संख्या में दर्शनार्थी बाबा केदार के दर्शन हेतु पहुंचे. मुख्य रावल और पुजारियों ने ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा संपन्न की. दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय हनुमंत कथा का शुभारंभ हुआ, जिसमें पहले दिन लगभग 22 हजार श्रद्धालु सम्मिलित हुए. सुरक्षा हेतु वहां 3000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. इसके अतिरिक्त, गुजरात के सोमनाथ में महादेव के स्थापना दिवस पर भव्य पालकी यात्रा निकाली गई.