scorecardresearch

Krishna-Rukmini Vivah: भगवान माधव, माता रुक्मिणी के साथ द्वारिका के लिए करेंगे प्रस्थान, श्रद्धालुओं में उत्साह..देखिए रिपोर्ट

हमारा देश उत्सवों और पर्वों का देश है. हर दिन यहां कोई न कोई उत्सव या पर्व होता है. अभी नवरात्र बीते, रामनवमी हमने मिलकर मनाई. अब श्रीकृष्ण और रुक्मणी की विवाह की रस्में निभाई जा रही हैं. गुजरात के जूनागढ़ में माधवपुर मेले में ये हो रहा है. कृष्ण बारात में बारातियों ने जमकर गरबा खेला जबकि अब अप्रैल की शुरूआत में रामदूत हनुमान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर मध्य प्रदेश में 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण होगा. अष्टधातु से बनी ये प्रतिमा तीन साल में बनकर तैयार हुई है. इसी तरह खाटू श्याम का रंगीला महोत्सव मनाया गया. बिहार के समस्ती पुर में खाटू श्याम मंदिर से श्याम बाबा की शाही सवारी निकली. ये वो रंग हैं, जिनको देख भारत को उत्सवों का देश कहा जाता है.