scorecardresearch
Advertisement

Mahakal Mandir: पांच स्वरुपों में भक्तों को दर्शन दे रहे महाकाल, उज्जैन की सड़कों पर उमड़ी भीड़

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महादेव एक दो या तीन नहीं बल्कि पांच स्वरुप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं. महाकाल नगरी उज्जैन में जब भगवान का पंचमुखी श्रृंगार होता है, तो पूरा मंदिर परिसर भक्ति और दिव्यता से आलोकित हो उठता है. ये श्रृंगार केवल अलंकरण नहीं, बल्कि शिव के पांच स्वरूपों का आध्यात्मिक दर्शन है. विशेष पर्वों और अवसरों पर महाकाल का भव्य पंचमुखी श्रृंगार किया जाता है. जिसमें भगवान को चंदन, भस्म, रजत और स्वर्ण आभूषणों से सजाया जाता है. पांच मुकुट, त्रिशूल, डमरू और नाग के साथ सुसज्जित पांच मुख के दर्शन श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति कराते हैं.