उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल कॉरिडोर बनने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या और आय में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है. वित्त वर्ष 2025-26 में मंदिर समिति को 144 करोड़ रुपये का दान मिला, जिसमें 65 करोड़ रुपये लड्डू प्रसाद से आए. दूसरी ओर, 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में खराब मौसम के बावजूद अब तक 40 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि पांचवें धाम बूढ़ा केदारनाथ में भी भारी भीड़ है. खेल जगत में, भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट टी20 मुकाबले में 15 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सबकी नजरें हैं. देखिए शुभ समाचार.