scorecardresearch

Mahashivratri 2026: उज्जैन से लेकर काशी विश्वनाथ तक महापर्व की रौनक, देखिए महाशिवरात्रि की तैयारियां

अब बस कुछ दिन बाकी हैं.. लेकिन देशभर में आस्था और विश्वास की तस्वीर अभी से दिखने लगी है..उज्जैन से लेकर काशी विश्वनाथ तक महा शक्ति के महापर्व की रौनक अलग ही है.. काशी विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि महोत्सव चल रहा है जिसमें भक्त अपनी कला से महादेव की भक्ति कर रहे हैं...वहीं उज्जैन में शिव नवरात्र पर्व की धूम देखने के लिए मिल रही है..दरअसल महाकाल ज्योतिर्लिंग मंदिर में महाशिवरात्रि से पहले 9 दिनों का शिव नवरात्र पर्व मनाने की परंपरा है। इन नौ दिनों में बाबा महाकाल का रोजाना विशेष श्रृंगार किया जाता है। आज शिव नवरात्र के सातवें दिन भगवान का मनमहेश स्वरूप में श्रृंगार करने की परंपरा है।