scorecardresearch
Advertisement

Mahashivratri 2026: उज्जैन में शिव नवरात्रि शुरू, काशी और मथुरा में भव्य तैयारियां..देखिए खास रिपोर्ट

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि महोत्सव के साथ महाशिवरात्रि महापर्व का शुभारंभ हो गया है. इस बार तिथि विस्तार के कारण यह उत्सव 10 दिनों तक मनाया जाएगा, जिसमें बाबा महाकाल का प्रतिदिन विशेष शृंगार होगा. '14 फरवरी तक गर्भ गृह में भगवान को केसर चंदन का उबटन लगाया जाएगा और संध्या आरती में प्रतिदिन अलग-अलग शृंगार के दर्शन होंगे.' वहीं, काशी विश्वनाथ धाम में 15 फरवरी को निकलने वाली भव्य शिव बारात के लिए निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं. विशेष बात यह है कि इस वर्ष मथुरा के श्री कृष्ण जन्मस्थान से बाबा विश्वनाथ के लिए विशेष प्रसाद, वस्त्र और शृंगार सामग्री भेंट स्वरूप भेजी जाएगी. कश्मीर के शोपियां में सेना द्वारा 'जश्न-ए-चिल्लई कला' का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया.