scorecardresearch

Monsoon Update: हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानिए मौसम का अपडेट

देशभर में मानसून की वापसी से दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में बारिश जारी है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और मेघालय में बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड और असम में बाढ़, जलभराव और भूस्खलन की स्थिति है. चमोली, पौड़ी और मालदेवता में रास्ते बंद हैं. असम के शिवसागर, जोरहाट और चराईदेव में लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है. बचाव अभियानों के तहत जम्मू की तवी नदी से तीन युवकों, राजौरी में पांच बच्चों समेत 11 लोगों और देहरादून की नून नदी के टापू पर फंसे सात लोगों को पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने निकाला है.