scorecardresearch

India Monsoon 2026: दिल्ली-NCR में मानसून की मेहरबानी, गुजरात-महाराष्ट्र में भारी बारिश से हाहाकार..जानें मौसम का अपडेट

देशभर में सक्रिय मानसून के कारण दिल्ली और राजस्थान में बारिश से राहत मिली है, जबकि गुजरात के नवसारी व सूरत और महाराष्ट्र के पालघर व पुणे में भारी जलभराव के बाद एनडीआरएफ ने लोगों का रेस्क्यू किया. कर्नाटक के कोडुगु में झरने के पास फंसे छात्रों को भी बचाया गया. धार्मिक क्षेत्र में, ओडिशा के बारीपदा में देश की दूसरी सबसे बड़ी रथयात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जबकि अमरनाथ यात्रा में अब तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं.