देशभर में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है. दक्षिण-पश्चिम मानसून मुंबई, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ पहुंच चुका है. राजकोट में बारिश के बीच अंडरपास में फंसी बस से 25 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया. इस बीच, श्री माता वैष्णो देवी यात्रा में पिछले छह महीनों में रिकॉर्ड 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं, वहीं गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में अंबुबाची मेला जारी है. गुजरात सरकार ने अगरिया बच्चों के लिए 'स्कूल ऑन व्हील्स' प्रोजेक्ट के तहत 28 स्मार्ट बसें शुरू की हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रोहित शर्मा, आर. माधवन और अलका याग्निक सहित 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. देखें शुभ समाचार.