scorecardresearch

NASA Artemis 2: पृथ्वी से अब तक की सबसे ज्यादा दूरी पर पहुंचे एस्ट्रोनाट्स, बनाया नया कीर्तिमान..देखिए रिपोर्ट

एक ओर जहां नासा का आर्टेमिस 2 मिशन अंतरिक्ष में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, वहीं भारत में भी कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आ रही हैं. नासा के कमांडर रीड वाइजमैन, पायलट विक्टर ग्लोवर, और मिशन स्पेशलिस्ट क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसेन ने चंद्रमा के उस अनदेखे हिस्से की परिक्रमा कर इतिहास रच दिया है. इस दौरान ओरियन स्पेसक्राफ्ट ने पृथ्वी से लगभग 4 लाख किलोमीटर की दूरी तय कर अपोलो 13 के रिकॉर्ड को तोड़ा. यह मिशन भविष्य में चंद्रमा पर स्थायी मानवीय मौजूदगी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. दूसरी तरफ, भारत में उत्तराखंड के औली में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अप्रैल में हुई भारी बर्फबारी ने सैलानियों को आकर्षित किया है. अयोध्या में गर्मी बढ़ने के साथ रामलला की दिनचर्या और भोग में बदलाव किए गए हैं. सूरत में एक रेस्टोरेंट बच्चों को हनुमान चालीसा सुनाने पर मुफ्त भोजन दे रहा है.