scorecardresearch
Advertisement

Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन घर-घर हो रही मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, श्रद्धालु कर रहे देवी मां के दर्शन-पूजन

नवरात्रि के दूसरे दिन देशभर के मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जा रही है. दिल्ली के झंडेवालान और छतरपुर मंदिर सहित प्रयागराज के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. मां ब्रह्मचारिणी को ज्ञान और तप की देवी माना जाता है. इसी बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज से भेंट कर आध्यात्मिक चर्चा की. चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 7 लाख के पार पहुंच गया है, जिसमें केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं. दूसरी ओर, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के मौसम में बदलाव आया है.