scorecardresearch
Advertisement

Navratri Day 4: मां कूष्मांडा की पूजा आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और आरती

नवरात्रि के चौथे दिन देशभर में मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना विधि-विधान से की जा रही है. दिल्ली के कालकाजी, झंडेवालान और छतरपुर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं. मुंबई के पंडालों, अकोला के 200 साल पुराने मां महाकाली मंदिर और जयपुर के मां वैष्णो देवी मंदिर में विशेष आरती और अनुष्ठान आयोजित किए गए. उधर झारखंड के जमशेदपुर, रांची और पश्चिम बंगाल के पंडालों में आकर्षक सजावट व केदारनाथ धाम की झांकी देखने को मिली. दूसरी ओर, गुजरात में पारंपरिक गरबा और डांडिया का उत्साह चरम पर है. जामनगर में स्वास्तिक रास व अठंगा रास, राजकोट में जलती मशालों के साथ अग्नि गरबा और नवसारी के गणदेवी में 120 साल पुरानी डोरी रास की परंपरा निभाई गई. वडोदरा में महिला पुलिसकर्मियों ने पारंपरिक परिधान में गरबा खेल सुरक्षा का भरोसा दिया, वहीं अहमदाबाद में मुख्यमंत्री और गृह राज्य मंत्री भी गरबा में शामिल हुए.