scorecardresearch
Advertisement

Weather Updates: उत्तर भारत में बारिश से मिली भीषण गर्मी से राहत, वीकेंड रहेगा कूल-कूल..देखें मौसम का अपडेट

उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच गुरुवार शाम हुई बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है. दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री से नीचे आ गया है, जिससे वीकेंड सुहाना रहने की उम्मीद है. वहीं, अयोध्या के राम मंदिर परिसर में आज 'शक्ति उत्सव' मनाया जा रहा है, जहां साध्वी ऋतंभरा और सीआरपीएफ की महिला जवानों द्वारा मां भगवती मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया जाएगा. उधर, बद्रीनाथ धाम में कथा कर रहे बाबा बागेश्वर को एक महिला भक्त ने हेयर बैंड भेंट किया, जिसे देखकर वह बेहद खुश हुए. इसके अलावा, उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड बन गया है और अब तक 24 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं.