scorecardresearch
Advertisement

सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी ने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में की पूजा, भगवान का लिया आशीर्वाद

देशभर में शारदीय नवरात्र की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और मां दुर्गा के भव्य पंडाल सजने लगे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित दक्षिण भारतीय शैली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान गणेश व शिवलिंग का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया. वहीं गुजरात के वडनगर में 500 बाइकर्स की सहभागिता वाली वाराणसी-वडनगर सेवा यात्रा का ऐतिहासिक शर्मिष्ठा तालाब पर महाआरती के साथ समापन हुआ. प्रयागराज में दशहरा पर्व की शुरुआत के तहत लंकापति रावण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जबकि गंगा की मिट्टी से पर्यावरण अनुकूल दुर्गा प्रतिमाएं गढ़ी जा रही हैं. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में 'पाषाण प्राण' थीम पर भव्य गुफा मंदिर पंडाल का निर्माण हो रहा है. इसके अलावा केदारनाथ धाम में 16.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन का नया रिकॉर्ड दर्ज किया गया.