scorecardresearch
Advertisement

Pune Bridge Collapse: पुणे में इंद्रायणी नदी पर बड़ा हादसा, 30 साल पुराना पुल भरभराकर नदी में गिरा...जानिए अपडेट

पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना 30 साल पुराना पुल बारिश और तेज़ बहाव की वजह से ढह गया. बड़ी तादाद में सैलानी इस हादसे की चपेट में आ गए हालांकि अब तक 51 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.. दरअसल खूबसूरत नज़ारों का लुत्फ उठाने बड़ी तादाद में टूरिस्ट पहुंचते हैं. बारिश की वजह से इंद्रायणी नदी उफान पर थी. इस दौरान पिकनिक मनाने पहुंचे 100 से ज्यादा सैलानी सेल्फी लेने के चक्कर में पुल पर चढ़ गए और 30 साल पुराना ये पुल भरभराकर कर नदी में गिर गया. हादसे की वजह से खुशी और रोमांच से भरा माहौल अचानक चीख-पुकार और मातम में बदल गया... लेकिन वहां मौजूद लोगों ने हिम्मत और समझ-बूझ से काम लिया और लोगों को बचाने के मिशन में जुट गए.