scorecardresearch

Puri Rath Yatra 2026: पुरी में आज निभाई जाएगी 'नीलाद्री बीजे' अनुष्ठान की परंपरा, मंदिर गर्भगृह में लौटेंगे महाप्रभु

पुरी में महाप्रभु जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा महोत्सव का नीलाद्रि विजय अनुष्ठान के साथ समापन हो गया है. इससे पूर्व तीनों रथों पर अधर पाना परंपरा निभाई गई, जिसमें विशाल मिट्टी के पात्रों में विशेष मीठा पेय अर्पित कर तोड़ा गया. नीलाद्रि विजय के दौरान गोटी पहंडी यात्रा, लक्ष्मी-नारायण भेंट और रसगुल्ला अर्पित करने की रस्मों के बाद तीनों देव विग्रहों को रत्न सिंहासन पर विराजमान कराया गया. दूसरी ओर, अमरनाथ यात्रा को बालताल मार्ग से बहाल कर दिया गया है, जबकि पहलगाम मार्ग मरम्मत के चलते अस्थायी रूप से बंद है. माता वैष्णो देवी यात्रा भी भारी बारिश के बाद पुनः शुरू हो गई है.