scorecardresearch

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का एक साल पूरा, खत्म हुआ VIP कल्चर.. उमड़े श्रद्धालु..देखें रिपोर्ट

अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस अवसर पर मंदिर परिसर के सभी प्रमुख मंदिरों, गर्भगृह और सप्त मंदिर के मार्ग आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए हैं, जिसके लिए अब किसी VIP पास की आवश्यकता नहीं होगी. भीषण गर्मी के बावजूद प्रतिदिन 50 से 60 हजार भक्त रामलला के दर्शन कर रहे हैं. ज्येष्ठ मास के चौथे बड़े मंगल और गंगा दशहरा के अवसर पर सरयू नदी में स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़ी है. दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में तकनीकी खराबी के कारण केबल कार में फंसे 300 पर्यटकों को भारतीय सेना, पुलिस और NDRF ने सुरक्षित रेस्क्यू किया. मौसम की बात करें तो लद्दाख में ताजा बर्फबारी हुई है, जबकि हिमाचल का गड़ाकुफ्री पर्यटकों के लिए नया केंद्र बना है. खेल जगत में आज आईपीएल का पहला क्वालीफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा. देखें शुभ समाचार.