Shubh Samachar | देशभर में त्योहारों और धार्मिक उत्सवों का उल्लास देखने को मिल रहा है. राजस्थान के चुरू स्थित सालासर बालाजी धाम में दशहरे से शरद पूर्णिमा तक चलने वाले लक्खी मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, जहां 26 अक्टूबर तक करीब 15 लाख भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है. काशी में ऐतिहासिक नाटी इमली मैदान पर भरत मिलाप का आयोजन हुआ, जिसमें एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए. बद्रीनाथ धाम में कपाट बंद होने की तारीख करीब आते ही कड़ाके की ठंड के बावजूद रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. अयोध्या में करवा चौथ और दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. वहीं, दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रैप-1 की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं.