scorecardresearch
Advertisement

Sawan 1st Somwar 2026: आज है सावन का पहला सोमवार, शिवनगरी काशी से लेकर उज्जैन के महाकाल तक शिवभक्तों का रेला

सावन के पहले सोमवार के अवसर पर काशी विश्वनाथ, महाकालेश्वर और सोमनाथ सहित देशभर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब देखने को मिला. ब्रह्म मुहूर्त में काशी विश्वनाथ और महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पंचामृत अभिषेक, जलाभिषेक और मंगला आरती का आयोजन हुआ. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्मारती और पूजन के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन की शुरुआत हुई. वाराणसी में स्थानीय यादव समाज के लोगों के साथ देश-विदेश से आए भक्तों ने जलाभिषेक किया. दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर, अयोध्या के नागेश्वरनाथ, मुंबई के बाबुलनाथ, गाजियाबाद के दूधेश्वरनाथ और प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में भी बड़ी संख्या में लोगों ने बेलपत्र, जल और दूध अर्पित कर पूजा-अर्चना की. केदारनाथ धाम और हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों की भारी उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. वहीं पुरी के समुद्र तट पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत पर भगवान शिव की कलाकृति बनाई.