scorecardresearch
Advertisement

Sawan First Mangla Gauri Vrat 2026: सावन के पहले मंगलवार पर मंगला गौरी व्रत की धूम, सुहागिन महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य का महापर्व

सावन महीने के पहले मंगलवार को सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मंगला गौरी व्रत रखा. सावन के सोमवार पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के बाद भगवान महाकाल की नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई. हरिद्वार, मुजफ्फरनगर और दिल्ली के मार्गों पर कांवड़ यात्रा जारी है, जबकि वाराणसी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगा घाटों पर एनडीआरएफ की टीमें मोटर बोट और उपकरणों के साथ तैनात की गई हैं. प्रयागराज में सावन के उपलक्ष्य में पारंपरिक इक्का दौड़ का आयोजन हुआ, जिसमें सिंधी नस्ल के घोड़ों का प्रदर्शन देखने को मिला. उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों सहित असम, केरल और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बाढ़ के बीच राहत कार्य जारी हैं.