scorecardresearch
Advertisement

Sawan Last Somwar: सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, सुबह से भक्तों की भारी भीड़..देखिए रिपोर्ट

सावन के अंतिम सोमवार पर देश भर के प्रमुख शिवालयों और ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. काशी विश्वनाथ, उज्जैन के महाकालेश्वर, सोमनाथ धाम, मुंबई के बाबुलनाथ, प्रयागराज के मनकामेश्वर और दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में सुबह से विशेष पूजा और जलाभिषेक का आयोजन किया गया. महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती और महा अभिषेक के साथ पूजन शुरू हुआ, वहीं वाराणसी में गंगा स्नान के बाद लाखों भक्तों ने दर्शन किए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन सोमवार का व्रत रखने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मंदिरों में विशेष आरतियां संपन्न हुईं. दूसरी ओर, जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ. इस प्रतियोगिता में केरल की काजिया लीज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब हासिल किया. तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश दूसरे और गुजरात की अनुश्री तीसरे स्थान पर रहीं. विजेता अब आगामी अंतरराष्ट्रीय मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.