scorecardresearch
Advertisement

Sawan Mangla Gauri Vrat 2026: आज रखा जा रहा 'मंगला-गौरी व्रत', सुखी दांपत्य जीवन के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की हो रही पूजा-अर्चना

सावन माह के तीसरे मंगलवार को देशभर में मंगला गौरी व्रत और भगवान शिव की पूजा-अर्चना भक्तिभाव के साथ की जा रही है. गुजरात के सोमनाथ मंदिर में बाबा सोमनाथ का विशेष शृंगार और पूजन संपन्न हुआ. बिहार के मुंगेर और देवघर के बैद्यनाथ धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी, जबकि राजस्थान के धौलपुर में 11 हजार पौधों के साथ कांवड़ यात्रा निकाली गई. जम्मू-कश्मीर के पुंछ में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था पहुंचा. उधमपुर में स्कूली छात्राओं ने सीआरपीएफ जवानों को राखी बांधी. आगामी रक्षाबंधन के लिए बाजारों में तिरंगा और खाटूश्याम राखियों की मांग बनी हुई है. वहीं वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से दशाश्वमेध घाट की आरती कार्यालय की छत पर हुई. उत्तराखंड में एसडीआरएफ ने नदियों में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया. खेल क्षेत्र में मणिपुर की अरिहा पांगमबाम ने एशियन एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया और चरखी दादरी के 76 वर्षीय एथलीट रामकिशन शर्मा ने 401 पदक का रिकॉर्ड बनाया. इसके अलावा नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' की रिलीज डेट की घोषणा हुई.