scorecardresearch
Advertisement

Sawan Shivratri 2026: सावन की शिवरात्रि पर मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़े भक्त, शिवालयों के बाहर लगी कांवड़ियों की लंबी कतारें

सावन शिवरात्रि के अवसर पर देश भर के प्रमुख शिवालयों और ज्योतिर्लिंगों में जलाभिषेक और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक, विशेष शृंगार और मंगला आरती का आयोजन किया गया. वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम, सोमनाथ मंदिर और नासिक के त्र्यंबकेश्वर धाम में तड़के आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए द्वार खोले गए. हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया, जिसके साथ ही कांवड़ यात्रा का समापन हुआ. झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर, दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर, गाजियाबाद के सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर और प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में तड़के से ही लंबी कतारें देखी गईं. संपूर्ण मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजते रहे.