scorecardresearch
Advertisement

Navratri में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए मंदिरों में उमड़ी भीड़, गुजरात के गरबा से मंगलुरु के दशहरा तक उत्सव की धूम

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए देशभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की उपासना से त्याग, संयम, वैराग्य और आत्मबल में वृद्धि होती है. दिल्ली के छतरपुर और झंडेवालान मंदिर से लेकर मुंबई के मुंबादेवी मंदिर, अकोला के रानी सती मंदिर और हरिद्वार के मायादेवी मंदिर तक भक्तों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं, गुजरात के वडोदरा और पोरबंदर में गरबा उत्सव की रौनक छाई है. लक्ष्मी विलास पैलेस में विदेशी प्रतिनिधियों ने भी पारंपरिक परिधानों में गरबा किया. कर्नाटक के मंगलुरु में दशहरा महोत्सव की शुरुआत हुई, जबकि हिमाचल प्रदेश के मनाली स्थित शिंकुला दर्रे पर बर्फबारी से मौसम का मिजाज बदल गया. देखिए नवरात्रि, देवी आराधना, गरबा उत्सव और देशभर से आस्था की खास झलकियां.