scorecardresearch
Advertisement

Himachal-Uttarakhand में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी से यात्रा रुकी

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली है. लाहौल-स्पीति, काजा और पिन घाटी में जोरदार बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने 29 सितंबर तक हिमाचल के सात जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी और चमोली में भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है. खराब मौसम के चलते गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा फिलहाल एहतियातन रोक दी गई है. ऊंचाई वाले इलाकों में फंसे ट्रैकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है. इसके अलावा लद्दाख महोत्सव, पितृपक्ष, एशियन गेम्स, तरंग शक्ति युद्धाभ्यास और भारत-वेस्टइंडीज मैच से जुड़े अपडेट भी शामिल हैं.