सावन मास की हरियाली अमावस्या पर उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का भव्य अभिषेक और विशेष शृंगार किया गया. इस पावन अवसर पर वर्ष 2026 का दूसरा और अंतिम पूर्ण सूर्य ग्रहण लग रहा है, जो सावन के महीने में 18 वर्ष बाद पड़ा है. भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात 9:04 बजे से देर रात 1:27 बजे तक रहेगा. भारत में दिखाई न देने के कारण यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा और मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे. दूसरी ओर, देशभर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत बाइक और साइकिल रैलियां निकाली जा रही हैं. सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली में एआई सीसीटीवी और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. वहीं रक्षाबंधन के लिए डाक विभाग ने वाटरप्रूफ लिफाफे और गिफ्ट बॉक्स शुरू किए हैं. देखें शुभ समाचार.