scorecardresearch

T20 World Cup 2026: भारत की जीत पर प्रयागराज से लेकर कानपुर तक डांस और आतिशबाज़ी, देखें ये खास रिपोर्ट

भारत ने T20 World Cup 2026 के रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने संजू सैमसन की 87 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में 253/7 का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में इंग्लैंड के जैकब बेथल ने 105 रन बनाए, लेकिन जसप्रीत बुमराह की कसी हुई गेंदबाजी और अक्षर पटेल की फील्डिंग ने मैच का रुख भारत के पक्ष में मोड़ दिया. अब 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा. दूसरी ओर, उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है. यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट 19 अप्रैल को खुलेंगे, जबकि केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट क्रमशः 22 और 23 अप्रैल को खुलेंगे.