scorecardresearch

T20 World Cup: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से हराया, ईशान किशन और तिलक वर्मा चमके

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप वार्म-अप मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से हरा दिया है. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में ईशान किशन के 53 और तिलक वर्मा के 45 रनों की बदौलत भारत ने जीत दर्ज की, जबकि अभिषेक शर्मा ने दो विकेट लिए. वहीं, अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर भारत 10वीं बार फाइनल में पहुंचा है, जहां 6 फरवरी को उसका सामना इंग्लैंड से होगा. अन्य खबरों में, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का सवाई माधोपुर-कोटा खंड जल्द शुरू होने वाला है, जिससे यात्रा का समय घटकर 5 घंटे रह जाएगा. देखिए शुभ समाचार.